लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में कोरोना के कुल 4164 नए मरीज सामने आए और 31 लोगों की जान चली गई। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives first dose of COVID-19 vaccine at Civil Hospital, Lucknow pic.twitter.com/8HN7v7NHuD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 5, 2021
सीएम योगी आदित्यानाथ सोमवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे और कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं जिनकी वजह से टीका मुफ्त में लगाया जा रहा है। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे लेना चाहिए।
सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वैक्सीन लेने के बाद भी सभी सावधानियां बरतें। नई कोरोना लहर कोरोना उपयुक्त व्यवहार को देखने में हमारी शालीनता का परिणाम है। आपको बता दें सीएम योगी आदित्यानाथ से पहले मुख्तार अब्बास नक़वी, शिवपाल यादव, बसपा सुप्रीमों मायावती और यूपी के कानून मंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश के कई नेताओं और अफसरों ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है।















