भिलाई। आज के दौर मे कॉमर्स के बढ़ते महत्व को देखते हुये डॉ. संतोश राय इंस्टीट्यूट द्वारा छात्र-छात्राओं के लिये निशुल्क सेमीानार का आयोजन 31 जुलाई, होटल अमित पार्क, सुपेला, भिलाई मे किया जा रहा है। आज जीएसटी तथा कई नए कानूनों के कारण कॉमर्स के क्षेत्र में सीएमए किये हुये छात्रों की मांग अधिक बढ़ने से छात्र कैरियर में बेहतर संभावनाएँ बनती हैं।
कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित भिलाई के डॉ. संतोष राय द्वारा छात्र-छात्राओं को कॉमर्स शिक्षा का महत्व बताया जायेगा। सी.एम.ए. पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भविश्य मे क्या-क्या संभावनाएं है, इसे लेकर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शित किया जायेगा साथ ही छात्रों के मन मे उठने वाले विभिन्न सवालों जैसे सी.एम.ए. मे किस प्रकार और कहां से रजिस्ट्रेशन करा सकते है?
सी.एम.ए. की पढ़ाई मे कितने लेवल होते हैं? क्या इसके लिये कोई कॉलेज की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है? जैसे कई सवालों के जवाब इस सेमीनार के माध्यम से छात्रों को मिल पायेगा। आगे चर्चा के दौरान डॉ. मिट्ठू ने बताया कि सी.एम.ए. तथा 12 वीं के टॉपर बतायेगे छात्र कैसे अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से कर सकते है, समय का सद्पयोग किस प्रकार किया जा सकता है साथ ही सोशल मिडिया का कैसे उचित प्रयोग किया जाये।















