BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीआरपीएफ कैंप डुब्बामार्का में जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जरूरतमंदों को दवाइयों का किया वितरण

सुकमा। विश्व आदिवासी दिवस सुकमा जिले के किस्ताराम थाना के अन्तर्गत धुर नक्सल प्रभावित डुब्बामार्क गांव से 50 मीटर पहले स्थित सीआरपीएफ कैंप डुब्बामार्का में दीपक कुमार श्रीवास्तव कमान्डेंट 212 बटालियन, शशि भूषण सिंह बिष्ट कमान्डेंट 208 कोबरा, हरविंदर सिंह कमांडेंट 241बटालियन के निर्देशन में सुरक्षा बलों ने डब्बामार्का गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर मनाया।

इस दौरान सीआरपीएफ 212, 241 बटालियन और 208 कोबरा के अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारीगण सहित जवानों ने डुब्बामार्का गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया, जलपान सहित खाने-पीने एवं पहनने की वस्तुओं की सामग्री को ग्रामीणों के बीच में वितरित किया साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयों का वितरण भी किया गया।

ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कैसे होना है के बारे में अच्छी तरह से समझाया गया इसके अतिरिक्त नक्सलियों के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लड़ाकू दिवस के रूप में मनाने के लिए जो प्रेस नोट जारी किया गया था।

इसके बारे में सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों को यह अवगत कराया की सुरक्षा बलों का प्रमुख उद्देश्य पुलिस एवं पब्लिक संबंधों को बढ़ावा देते हुए नक्सलियों की खोखली विचारधारा से दूर रखते हुए ग्रामीणों के विकास कार्य में लगे रहना है, इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी ली।

बुजुर्ग महिलाओं एवं बच्चों ने भी भाग लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सीआरपीएफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं डब्बामार्का कैंप बनने के पश्चात बिजली पहुंचाने के लिए प्रशासन सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा बलों को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर खेमचंद उप कमांडेंट 208 बटालियन कोबरा, मनोज कुमार पांडे सहायक कमांडेंट 212 बटालियन, जगताप विनायक सहायक कमांडेंट 241 बटालियन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जवान उपस्थित रहे।

Related Posts