कांकेर। दिनाँक 14 फरवरी 2022 को 10 बजे से 15:00 बजे तक जिला कांकेर स्थित सीओबी एल वी पनावर, 132वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में सिविक एक्सन प्रोग्राम एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। ग्राम उलिया में कार्यक्रम का उदघाटन जी बी एस भट्टी, कार्यवाहक कमांडेंट, 132वीं वाहिनी और सीनियर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अदेवार दिनेश और डॉक्टर गौतम बपारी, चिकित्सा अधिकरी, प्राथमिक उपचार केंद्र बांदे ने किया।
इस दौरान जिला कांकेर के ग्राम एल वी पनावर, ग्राम पीवी-101, ग्राम पुसगुट्टा, ग्राम नेलटोला, ग्राम मुसामटोला, ग्राम माड़ पखांजुर, पीवी-97, ग्राम उलिया के बच्चे, महिलाएं व पुरूषों सहित लगभग 1068 ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रूपये 2,58,333.28/ का स्टेशनरी, कंबल, सिंटेक्स, खेलकूद, कृषि का सामान, रोजमर्रा एवं अन्य सामान वितरित किया गया।
मेडिकल कैंप के दौरान 230 लोगो का मुफ्त इलाज एवं रूपये 41,666.72/ का दवाईयॉ वितरित किया गया। सीविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ही 81 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में सिविक एक्सन प्रोग्राम एवं मेडिकल कैम्प का आयोजन ग्राम भैंसासूर में किया। कार्यक्रम का उदघाटन ग्राम भैंसासूर के सबसे बुजुर्ग महिला एवं रोहिताशवा मीना, कमाण्डेंट 81 वीं वाहिनी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के प्रसांत मीना, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉक्टर लिटन दास, चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर युगल किशोर, चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़, नवता तेता, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यालय तेमुरूपानी, नितिन तिवारी, थाना प्रभारी अंतागढ़, मनोहर सिन्हा, थाना प्रभारी शिकसोड, जगदेव, सरपंच, महिलाएं और बुजर्गो सहित कुल 800 ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान रूपये 403188.00/ का स्टेशनरी, कंबल, बैग, सिंटेक्स, खेलकुद का सामान, रोजमर्रा और कपडे वितरित किया गया। मेडिकल कैंप के दौरान 311 लोगों का निशुल्क ईलाज किया गया और रूपये 49656.47/ की मुफ्त दवाईयां वितरित किया गया। सीमा सुरक्षा बल के इस कार्य से ग्रामीण बहुत खुश थे तथा समय समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने का ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल से आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने सभी उपस्थित कार्मिकों, ग्रामीणों एवं प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के बन्धुओ को कार्यक्रम में भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया।















