BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सिरसा गेट पर तिरंगा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत: डॉ.देशलहरा ने कहा- यह हमारे लिए ऐतिहासिक अवसर

भिलाई 3। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के महान अवसर पर खेल और खिलाडियों के लिए काम करने वाले संगठन क्रीड़ा भारती ने देश भर में राष्ट्र की प्रदक्षिणा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसी तारतम्य में रविवार को प्रातः दुर्ग स्थित नाना नानी पार्क से तेलीबांधा तालाब रायपुर तक खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों एवं खेल हित में सक्रिय समाजसेवियों ने दो पहिया वाहन में तिरंगा लेकर राष्ट्र की प्रदक्षिणा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में प्रातः 9:30 बजे सिरसा गेट भिलाई 3 में भी तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अशोक देशलहरा ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ हमारे लिए ऐतिहासिक अवसर है और यह अवसर प्रत्येक नागरिक के मन में गर्व का भाव पैदा करें इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

डॉ. देशलहरा ने कहा की इस अमृत महोत्सव द्वारा 75 वर्ष की यात्रा में भारत ने उपलब्धियों के जिन उच्च शिखरों को छुआ है, उन्हें स्मरण करने का अवसर है ताकि हमारी नई पीढ़ी देश को शिखर पर पहुंचाने वाली विभूतियों पर गर्व कर सके।

Related Posts