BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सिरसा गेट चौक के सौंदर्यीकरण कार्य मे खर्च होंगी तीन करोड से अधिक की धन राशि, भिलाई-चरौदा निगम को मिली शासन से अनुमति

भिलाई-3। चरौदा नगर निगम भिलाई चरोदा के सबसे महत्वपूर्ण चौक सिरसा गेट चौक के सौंदर्यीकरण का मार्ग शासन ने प्रशस्त कर दिया है। दुर्ग से रायपुर राजधानी की ओर जाने वाली जी.ई.रोड पर पडने वाले प्रमुख चौक चौराहो में से एक है, सिरसा गेट चौक। इस चौक से पश्चिम दिशा की तरफ भिलाई पावर हाउस तो पूर्व की ओर कुम्हारी होते हुये राज्य की राजधानी रायपुर जाने पहुंचने का मार्ग है। वही सिरसा गेट से उत्तर जाने वाली सडक उमदा जरवाय तथा दक्षिण जाने वाली सडक का इस्तेमाल सोमनी गनियारी जाने के लिए किया जाता है।

यही कारण है कि भिलाई-चरौदा का यह चौराहा कई मामलो में अत्यधिक महत्वपूर्ण तथा सदैव व्यवस्ततम आवागमन के लिए जाना जाता है। दो पहिया, चार पहिया तथा भारी वाहनो की आवाजाही इस चौक से अन्य स्थानो पर लगी रहती है। भिलाई-चरौदा पहापौर परिषद द्वारा इसके संपूर्ण सौंदर्यीकरण करने का प्रस्ताव की राज्रू शासन की पूर्व में भेजा गया था। जिसपर दिनांक 27-06-2023 की वरिष्ट कार्यालय द्वारा स्वीकृत किये जाने का पत्र जारी करद दिया गया है।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब भिलाई-चरौदा निगम के सबसे प्रमुख चौक सिरसा गेट चौक का सौदंर्यीकरण कार्य बढे शहरो की तर्ज पर किया जायेगा। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने बताया कि तीन करोड तिरान्बे लाख पच्चाची हजार रूपये की धन राशि का उपयोग सिरसा गेट चौक सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

Related Posts