रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर सिकलसेल मुक्त जिला बनेगा। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को इस रोग से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि जशपुर जिले में इस रोग के रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा रही है।
जिला प्रशासन की पहल पर इस रोग से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए है। मरीजों की भर्ती उपचार व्यवस्था के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर रक्त की भी व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।
इस मौके पर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में सिकलसेल के इलाज के लिए की जा रही व्यवस्था के संबंध में पॉवर पांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में सिकलसेल के वालेन्टियर सिकलसेल के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे है।
महिला समूहों के कार्यों की मुख्यमंत्री ने की तारीफ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में स्व-समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व-सहायता समूहों में महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़े ताकि महिलाओं को रोजगार मिल सके और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सके। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल जशपुर ब्राण्ड के नाम से बिक्री के लिए पहल की जा रही है। इसके लिए एक अलग से वेबसाईट भी बनायी गई है, ताकि इन उत्पादों की बिक्री के लिए आसानी से मार्केट उपलब्ध हो सके।
स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि समूहों द्वारा महुआ, कोदो, चावल, हर्रा, टाऊ कटहल इमली चाय, माउथ फ्रेशनर आदि बनाने का काम किया जा रहा है। अनीश्वरी भगत ने उनके समूह द्वारा महुआ से लड्डू बनाया जा रहा है। कस्तूरी ठाकुर ने आन लाइन पर्चेसिंग काम करती हैं।















