BREAKING

फीचर्डविविध

साेने के भाव में हुआ बड़ा बदलाव, सर्राफा बाजार में चांदी 1328 रुपये उछली

नईदिल्ली (ए)। सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 510 रुपये बढ़ कर  47263  रुपये पर बंद हुई, वहीं चांदी में 1328 रुपये का बड़ा उछाल आया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 526 रुपये और चांदी 1,231 रुपये उछली

वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत सुधार होने तथा रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 526 रुपये की तेजी के साथ 46,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,784 पर बंद हुआ था।

चांदी की भी 1,231 रुपये के उछाल के साथ 68,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 67,423 रुपये था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूत सुधार होने तथा रुपये के मूल्य में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 526 रुपये की तेजी आई। विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य पांच पैसे घटकर 74.37 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 26.25 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

22 कैरेट गोल्ड 43293 रुपये प्रति 10 ग्राम

वहीं, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47074 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43293 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35477 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 1 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 1 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30 जून का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47263 46753 510
Gold 995 (23 कैरेट) 47074 46566 508
Gold 916 (22 कैरेट) 43293 42826 467
Gold 750 (18 कैरेट) 35447 35065 382
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27649 27351 298
Silver 999 69160 Rs/Kg 67832 Rs/Kg 1328 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Related Posts