भिलाई। सोमवार 04 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश पाण्डेय के जन्मदिन का आयोजन जगन्नाथ मंदिर हॉल, सेक्टर-4 में किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतको और आमजनों ने राकेश पाण्डेय को सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देते हुए शाम को सेक्टर-4 में केक काटकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वही प्रदेश साहू संघ, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज सेवी और भाजपा नेता भोला साहू शर्मा के नेतृत्व में साहू समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान साहू संघ के सूरज साहू भी मौजूद रहे।















