BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सावित्री बाई ज्योतिबा फूले को शिक्षा के क्षेत्र मे हमेशा याद किया जायेगा : अनिल मेश्राम

भिलाई। पंचशील बुद्ध विहार समिति व नवयुवक बौद्ध कल्याण संगठन खुर्सीपार द्वारा आयोजित सावित्री बाई फूले जयंती समारोह दि बुद्धिष्ट सोसायटी आॅफ इंडिया शाखा छ.ग.राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम के मुख्य आतिथ्य बुद्ध विहार समिति खुर्सीपार के अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ समाज सेवी अरविंद रामटेके, नरेंद्र शेंडे कोषाध्यक्ष व ठानेन्द्र कामड़े सचिव दि बुद्धिष्ट सोसायटी आॅफ इंडिया शाखा भिलाई के विशेष आतिथ्य मे संपन्न हुआ। समारोह मे बौद्ध समाज की सामाजिक प्रश्नोत्तरी हुई और पुरस्कार वितरण भी किया गया।
प्रारंभ मे तथागत गौतम बुद्ध डा. बाबा साहेब आम्बेडकर एवम माता सावित्री बाई फूले के तेलचित्रो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किये गये। समारोह को संबोधित करते हुए श्री रामटेके ने कहा कि हमे भीमा कोरेगांव से साहस सावित्री बाई ज्योतिबा राव फूले से शिक्षा और बौद्धगया से मैत्री प्रेम और करूणा की प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए। ठानेन्द्र कामड़े ने कहा कि बौद्ध समाज की महिलाओ को डा. बाबा साहेब आम्बेडकर द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुसार आचरण व्यवहार करना चाहिए। श्री मेश्राम ने कहा कि माता सावित्री बाई फूले और उनके शिक्षक पति ज्योतिबा फूले का शिक्षा के प्रति प्रेम और समर्पण पूज्यनीय व अनुकरणीय है, उन्होने कहा कि सावित्री बाई फूले द्वारा विषम परिस्थितियो मे प्रताड़ित होकर भी महिलाओ को शिक्षित करने का कार्य किया गया, सावित्री बाई फूले को महिला विकास और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के दिशा मे एक आधारशिला व प्रेरकपुंज की भांति सदैव याद किया जाता रहेगा। समारोह मे बौद्ध समाज के अनेक पदाधिकारी सदस्य तथा बालक बालिकाओ व अनेक युवा साथियो की उपस्थिति मे प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम द्वारा युवा साथी बृजेश मेश्राम को दि बुद्धिष्ट सोसायटी आॅफ इंडिया शाखा छ.ग.राज्य के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश मेश्राम ने और आभार प्रदर्शन इंदु ताई उके ने किया।

बुद्ध प्रतिमा का अनावरण, विजय दिवस व फूले जयंती 10 को बालोद मे

भिलाई। भगवान गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा का अनावरण, विजय क्रांति दिवस व सावित्री बाई फूले जयंती समारोह 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे बौद्ध धरोहर मलंग आश्रय मुल्लेगुडा जिला बालोद मे पूज्य भिक्षु संघ के मार्गदर्शन व दि बुद्धिष्ट सोसायटी आॅफ इंडिया शाखा छ.ग.राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम के मुख्य आतिथ्य, राजेन्द्र कान्हेकर प्रदेश सचिव के विशेष आतिथ्य तथा वामन राव वानखेड़े जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया है। इस समारोह मे महाराष्ट्र मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रो से लोग शामिल होंगे।

Related Posts