सावन में भक्त बाबा विश्वनाथ को स्पर्श नहीं कर सकेंगे। सिर्फ झांकी दर्शन की सुविधा मिलेगी। सोमवार समेत प्रमुख तिथियों पर भीड़ के दबाव को देखते हुए फैसला लिया गया है। दूध से लेकर जल और प्रसाद भी धाम पर ही मिलेगा…
वाराणसी (ए)। सावन में श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन इस बार व्यवस्थाओं में कई बदलाव की तैयारी में है। ऑनलाइन दर्शन-पूजन और रुद्राभिषेक के साथ ही पूरे सावनभर झांकी दर्शन के इंतजाम रहेंगे। भीड़ का दबाव बढ़ने पर प्रमुख तिथियों पर स्पर्श दर्शन पर भी रोक रहेगी।
भगवान शिव के सबसे प्रिय मास सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन में आने वाले शिवभक्तों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हेल्पडेस्क से लेकर प्रसाद, फूल, माला और दूध का इंतजाम भी धाम में ही रहेगा।
















