BREAKING

खास खबरघर-परिवारदेश-दुनियाफीचर्ड

सावन के तीसरे सोमवार को रुद्राभिषेक के लिए माना जा रहा बहुत ही उत्तम: जानें महादेव की पूजा विधि, मुहूर्त और रुद्राभिषेक का समय?

हिंदू धर्म में सावन को बहुत की पवित्र महीना माना जाता है. साथ ही यह शिवजी का प्रिय माह भी होता है. मान्यता है कि, सावन माह में भगवान शिव अपने पूरे परिवार के साथ पृथ्वीलोक पर ही वास करते हैं…

वाराणसी (ए)। 24 जुलाई 2023 को सावन के तीसरे सोमवार पर शिव और रवि योग का शुभ योग बनने वाला है. शिव योग 23 जुलाई दोपहर 02:17 से शुरू होकर अगले दिन 24 दोपहर 02:52 तक रहेगा. वहीं रवि योग 24 जुलाई सुबह 05.38 से शुरू होकर रात 10:12 तक रहेगा.

सावन के तीसरे सोमवार को रुद्राभिषेक के लिए बहुत ही उत्तम माना जा रहा है. इस दिन रुद्राभिषेक के लिए शिववास सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक है. इस दिन शिववास नंदी पर हैं. ऐसे में आप सुबह से लेकर दोपहर 01 बजकर 42 मिनट तक रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

सावन सोमवार के दिन आप पूजा में शिवलिंग पर शिवामुट्ठी जरूर चढ़ाएं. शिवा मुट्ठी में 5 तरह के अनाज चढ़ाए जाते हैं, इससे सभी तरह की समस्याओं का निवारण होता है. काला तिल, जौ,अरहर दाल, मूंग दाल और अक्षत जैसे अनाज को ही शिवा मुट्ठी कहते हैं. इन सभी अनाजों को आप एक-एक मुठ्‌ठी चढ़ा सकते हैं. सावन सोमवार में शिवामुट्ठी चढ़ाने से शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं. साथ ही इससे अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव भी दूर हो जाते हैं।

सावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा

  • सावन के तीसरे सोमवार सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें.
  • शुभ मुहूर्त में शिव मंदिर जाकर शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें.
  • सबसे पहले गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें.
  • फिर चंदन का तिलक करें, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा,शमी के पत्ते, भस्म आदि अर्पित करें.
  • शिव को शहद, फल, मिठाई, शक्कर आदि का भोग लगाकर धूप-दीप दिखाएं.
  • इसके बाद सावन सोमवार व्रत की व्रत कथा पाठ करें और आरती करें.

सावन के तीसरे सोमवार व्रत में इन नियमों का करें पालन

  • सूर्योदय से पहले उठें और नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें.
  • सावन सोमवारी में घर पर पूजा करने के साथ ही शिव मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन जरूर करें
  • सावन सोमावर की पूजा में बेलपत्र, धतूरा और दूध शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं.
  • इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करें.
  • सोमवार व्रत के दिन केवल सादा फलाहार करें.
  • सावन सोमवार के दिन बाल-दाढ़ी और नाखून न काटे.

सावन सोमवार व्रत की तिथियां

  • सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
  • सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
  • सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023 (अधिकमास)
  • सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023 (अधिकमास)
  • सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त 2023 (अधिकमास)
  • सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त 2023 (अधिकमास)
  • सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
  • सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023 

तीसरे सावन सोमवार व्रत में बरतें ये सावधानियां

  • मांस, मदिरा और तामसिक भोजन के सेवन से रहें दूर.
  •  इस दिन सुबह देर तक नहीं सोएं और ना ही देर से पूजा करें.
  • पूजा के दौरान शिवलिंग पर हल्दी और कुमकुम न लगाएं.
  • कटु वचनों का प्रयोग सोमवार व्रत के दौरान न करें और न ही किसी से वाद-विवाद में पड़े.

Related Posts