BREAKING

घर-परिवार

सावन का आखिरी सोमवार आज, इस विधि से करें शिवजी को प्रसन्न, नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट, पढ़े कब है शुभ मुहूर्त

नईदिल्ली (ए)। 16 अगस्त यानी आज सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के सोमवार का महत्व बहुत अधिक होता है। 22 अगस्त को सावन का माह समाप्त हो जाएगा। सावन सोमवार के दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शंकर धरती में ही रहते हैं। आइए जानते हैं सावन सोमवार पूजा- विधि…

पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
  • भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
  • भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
  • भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।

भगवान शिव की पूजा में प्रयोग होने वाली सामग्री-

पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त– 04:24 ए एम से 05:07 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त– 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
  • विजय मुहूर्त– 02:37 पी एम से 03:29 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त– 06:46 पी एम से 07:10 पी एम
  • अमृत काल– 05:15 पी एम से 06:45 पी एम।

Related Posts