इस साल अक्टूबर में चंद्र और सूर्य ग्रहण दोनों है. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को सर्वपितृ अमावस्या पर लग रहा है, जानें चंद्र ग्रहण की डेट, सूतक काल…
नईदिल्ली (ए)। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा पर 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा. ये इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा. 29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण देर रात 01:06 पर शुरू होगा और देर रात 02:22 पर समाप्त होगा.. भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02.52 मिनट से ग्रहण के खत्म होने तक यानि देर रात 02.22 पर समाप्त होगा।
भारत के अलावा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया,यूरोप, अफ्रीका, हिंद महासागर, दक्षिण-पूर्वी अमेरिका, संपूर्ण एशिया, उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, दक्षिणी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण एक खगोलिया घटना है लेकिन धर्म के अनुसार राहु जब चंद्रमा को ग्रस्ता है तब चंद्र ग्रहण लगता है. इस साल का चंद्र ग्रहण बहुत खास है क्योंकि शरद पूर्णिमा की रात अमृत बरसता है लेकिन ग्रहण के कारण इस बार लोगों को अमृत की प्राप्ति नहीं होगी।















