BREAKING

घर-परिवार

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अक्टूबर में, जानें चंद्र ग्रहण कब लगेगा व दोनों ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें

साल 2022 का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान सूतक काल रहता है। जानें सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण की डेट, सूतक काल व अन्य खास बातें-

साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण- साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन गोवर्धन पूजा भी है। यह भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य कई देशों में भी नजर आएगा। हालांकि भारत में इसका प्रभाव आंशिक रहेगा।

ग्रहण का समय- सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा- साल का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत अन्य कई देशों में नजर आएगा। चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जिसके कारण इसका प्रभाव भारत में रहेगा और सूतक काल मान्य होगा।

ग्रहण का समय- 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा, जो कि शाम 07 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा।

साभार: हिंदुस्तान

Related Posts