BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साली से मिलने गए जीजा पर प्रेमी ने धारदार हथियार से किया प्राणघातक हमला, आरोपी गिरफ्तार, जीजा जिला अस्पताल में भर्ती

भिलाई। नंदनी नगर थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि शनिवार 31 जुलाई को प्रार्थी बलराम क्षत्रिय पिता स्वर्गीय झाडूराम क्षत्रिय निवासी अहिवारा उड़िया कैंप वार्ड क्रमांक 7 थाना नंदिनी नगर ने सूचना दिया कि

रात्रि करीब 8:30 बजे उसके छोटे भाई विक्की क्षत्रिय उम्र 35 वर्ष का अपनी साली से मिलने वार्ड क्रमांक 5 अहिवार गया हुआ था कि उसी समय उसके प्रेमी पति रमेश पेंटर के द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर अपने घर में रखे एक तलवारनुमा धारदार हथियार से विक्की क्षत्रिय के सीन एवं कंधा में मार दिया

एवं बीच-बचाव करने गए कांता पटेल एवं मौसम टांडी के साथ भी मारपीट किया है। गंभीर चोट से घायल पीड़िता जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज हेतु भर्ती है।थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 253/2021 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी का पता तलाश कर आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts