BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सारनाथ एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस आज रहेगी रद्द, ये ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आज प्रातः सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-

हेल्पलाइन नंबर 1072

रद्द की गई गाड़ियां

  1. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  3. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगा।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

  1. 19 अप्रैल 2023 को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर के रास्ते चलेगी |
  2. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलेगी |

Related Posts