BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

साय कैबिनेट की बैंठक आज: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के द्वितीय दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मिली जानकारी को अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.25 बजे बीएसपी हेलीपेड ग्राउंड सेक्टर 6 भिलाई पहुंचेंगे। 3 से 4 बजे तक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। 4.25 बजे बीएसपी हेलीपेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारत के राष्ट्रगान के रचयिता गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की आज 07 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।

श्री साय ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कई उपन्यास, निबंध, लघु कथाएं, नाटक और कई गाने लिखे। उन्होंने बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूंक दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, चित्रकार, दार्शनिक और समाज सुधारक, टैगोर जी अपने कविताओं के संग्रह ‘गीतांजलि’ के लिए साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई थे। उनके लिखे गीतों ने संगीतबद्ध होकर रविन्द्र संगीत की नई संस्कृति को जन्म दिया।

उनकी लेखनी के व्यापक प्रभाव का ही परिणाम है कि उनकी रचनाएं भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रगान बनीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का बहुमुखी व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय है, उनका जीवन एवं उनकी अद्भुत रचनाएं हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Related Posts