BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सायबर जागरूकता के लिए एसपी सदानंद ने साप्ताहिक बाजार में बांटे पामप्लेट

 

नारायणपुर। आज दिनाँक 19.06.2022 को आईपीएस सदानंद कुमार (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में बढ़ते सायबर अपराध को देखते हुए थाना नारायणपुर के द्वारा आज नारायणपुर साप्ताहिक बाजार में आए अबूझमाड़ क्षेत्र एवम आस पास के लोगो को सायबर अपराध से संबंधित जानकारी पामप्लेट बाट कर और लाउड स्पीकर के माध्यम से साइबर अपराध से बचने के उपाय से अवगत कराया गया और आम जन नागरिक को इस तरह के ठगी से दूर रहने हिदायत दिया गया पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूरे जिले में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे नागरिकों के द्वारा बड़ी उत्सुकता पूर्वक,इस अभियान को सुना व समझा जा रहा हैं

Related Posts