BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, ट्रक में बैठकर भाग रहे थे सभी आरोपी

दुष्कर्म के 04 आरोपियों को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार…घटना के बाद अन्य राज्य में भागने की फिराक में थे सभी आरोपी…प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

 

जांजगीर चांपा। दिनांक 18/05/25 को दोपहर, पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी। आरोपियों से पूर्व परिचय होने के कारण उनका घर आना-जाना रहता था। उक्त दिन आरोपियों ने पीड़िता के घर पर भोजन किया और कुछ समय बाद जब पीड़िता का पिता सो गया, तब सभी आरोपियों ने पीड़िता को पकड़कर जबरन दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से अनाचार किये, घटना के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।

डरी- सहमी पीड़िता ने अगले दिन अपनी माँ बाहर से घर आने के बाद घटना की जानकारी दी, जिस पर थाना चांपा में दिनांक 20-5-25 को आरोपियों के विरुद्ध 70 (1) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण में विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए विजय पाण्डेय (IPS), पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा से एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना मिली कि सभी आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने से करतला के पास ट्रक में बैठे चारों आरोपियों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य पाया गया जिस पर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), सउनि अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीकेश्वर साहू, मुद्रिका दुबे, सुमंत कंवर, माखन साहू, पदम राज, महिला आरक्षक संगीता, शकुंतला नेताम तथा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अर्जुन यादव ,हजारी मेरसा का विशेष सहयोग रहा।

आरोपीगण: 1. मनोज कुमार पटेल उम्र 33 वर्ष, निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
2. नरेंद्र कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
3. रामकुमार पटेल, उम्र 31 वर्ष निवासी जमनीपाली, पटेलपारा, उरगा, जिला कोरबा
4. धरम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी कुदारी टाल थाना नागरदा जिला सक्ति

Related Posts