राजनांदगांव। सोमनी पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत आज शहीद विनोद चौबे की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राजनांदगांव एसएसपी डी.श्रवण ने किया।
सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक लोमेश सोनवानी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस और जनता के बीच मित्रवत व्यवहार बनाने और खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए यह एक प्रयास किया गया है। इस प्रतियोगिता में सोमनी थाना अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम की टीम भाग ली है।

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये नगद और ट्राफी शहीद युगल किशोर वर्मा के स्मृति में दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये नगद और टॉफी शहीद श्याम किशोर शर्मा की स्मृति में दी जाएगी।

तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये नगद ट्राफी शहीद द्वारिका के स्मृति में दी जाएगी, जबकि चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार 3 हजार रुपये नगद और ट्राफी शहीद रजनीकांत के स्मृति में दी जाएगी।

इसके अलावा बेस्ट ऑलराउंडर को 5 हजार रुपये और ट्राफी, बेस्ट आलबेस्ट फील्डर ऑफ टूर्नामेंट को 3 हजार रुपये और ट्राफी, बेस्ट बैट्समैन को 3 हजार और ट्राफी, बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट 3 हजार रुपये एवं ट्राफी तथा बेस्ट विकेट कीपर को 3 हजार रुपये और ट्राफी दी जाएगी।

वही इस प्रतियोगिता का समापन 30 दिसम्बर को की दोपहर 3 बजे होगा। जिसमें बातौर अतिथि दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल शामिल होंगे। उद्घाटन के दौरन एएसपी प्रज्ञा मेश्राम, ग्राम की सरपंच और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यहां देखे वीडियो..👇
https://youtu.be/UraxOovzo5Q












