BREAKING

छत्तीसगढ़विविध

सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत विश्रामपुर थाना ने कराया ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता…

सूरजपुर। जिले के समस्त ड्यूज़ बाल क्रिकेटरों में से 2 टीम बना कर थाना विश्रामपुर द्वारा सूरजपुर एसपी के निर्देशानुसार पर सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 16 फरवरी को कराया गया। बिश्रामपुर रेड और बिश्रामपुर ब्लू टीमों के मध्य मैच कराया गया जो विश्रामपुर रेड की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 12 ओवर में 03 विकेट पर 102 रन बनाए जो रेड ब्लू की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत ही आसानी से मैच को 08 विकेट से जीत गई विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को विजेता एवं उपविजेता कप देकर सम्मानित किया गया तथा खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उपस्थित गणमान्य नागरिकों के समक्ष मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया विश्रामपुर ब्लू टीम के रवि राज सूरजपुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ गणमान्य नागरिक चरण सिंह अग्रवाल सुभाष गोयल रमेश दनोदिया राजू सिंह चंदन सिंह विकास सिंह राजेश जैन पत्रकार बंधु नरेंद्र जैन अशोक गुप्ता गोपाल सिंह विद्रोही विनय पांडे गगनजीत सिंह बग्गा उर्फ जानू विशाल स्वाई तथा थाना बिश्रामपुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक कपिल देव पांडेय सहायक उपनिरीक्षक विमलेश सिंह प्रधान आरक्षक इंद्रजीत सिंह आनंद सिंह तथा आरक्षक अखिलेश पांडे हरविंदर सिंह रमेश कसेरा राकेश साहू दीपक किस्पोट्टा आसिफ अख्तर संजीव राजवाड़े आदि उपस्थित थे।

Related Posts