रायपुर। सोमवार को राज्य सरकार ने तहसीलदारों को प्रमोशन का लाभ देते हुए डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर पदोन्नत किया है। जारी आदेशानुसार राज्य सरकार ने इन सभी को डिप्टी कलेक्टर प्रमोट किया है। जिन 8 तहसीलदारों को प्रमोशन दिया गया है, उन्हें अब अलग-अलग जगहों पर पदोन्नति के बाद पोस्टिंग मिली है।
जीपीएम तहसीलदार शशि चौधरी को बलरामपुर में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है वहीं रमेश कुमार मोर को बिलासपुर से रायगढ़, राम रतन दुबे को बालोद से भाटापारा, मायानंद चंद्रा को मुंगेली से बस्तर, जगतराम सतगंज को रायगढ़ से सरगुजा, सुरेश कुमार साहू को कोरबा से बालोद, रामकुमार सोनकर को दुर्ग से बेमेतरा और मनोज कुमार खांडे को बिलासपुर से कोरबा पोस्टिंग दी गयी है। देखे पूरी सूची…















