भिलाई। “आर्ना फाउंडेशन” की ओर से मानवता रत्न सम्मान समारोह रायपुर में आयोजित गया। जिसके आयोजनकर्ता मनीष – रूना शर्मा थे। इस कार्यक्रम में “डोनेट थोड़ा सा” और “ल्यासा” समूह को “मानवता रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। “पद्म विभूषण तीजनबाई” द्वारा आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही ए.एस.पी सुरेशा चौबे, पूर्व डी.जी.पी राजू श्रीवास्तव, राजेश बरलोटा (डी.एस.आई.एफ.डी के चेयरमैन), कल्याणजी जाना (दादा साहेब फाल्के अवार्ड/एडिटर दार्शनिक मुंबई/ अभिनेता), बाल किशोर बैरवा (राष्ट्रीय सचिव प्रभारी, छ.ग. राष्ट्रीय अनुसचित जाती,जनजाति विकास परिषद, न्यू दिल्ली), तरुण निहाल (नेशनल ह्यूमन वेलफेयर, छ.ग.), विक्रांत मोहन राव (राष्ट्रीय उपाधयक्ष, राष्ट्रीय कांग्रेस मजदूर संघ) इन सब की उपस्थिति गरिमामय थी। सामूहिक तत्वावधान में दुर्ग भिलाई ल्यासा और डोनेट थोड़ा सा का समूह सामाजिक कार्य पिछले कई वर्षो से करते आ रहे है। उनका प्रयास निरंतर जारी है इसमें ज़रूरतमंद बच्चे एवं महिलाओं का विशेष ध्यान रखते है। ये दोनों समूह सभी त्यौहार को ज़रूरतमंद बच्चों के साथ धूम-धाम से मानती है। इस समारोह में दोनों समूह से सुषमा श्री, अभिजीत पारख, रूपल गुप्ता, ख़ुशी जैन शामिल थे।









