दुर्ग। समाज के लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिको को उनके अधिकार दिलाने के संकल्प को लेकर चंडी मंदिर चौक दुर्ग में सदस्यता अभियान का आगाज़ किया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि आम-जनों को जानकारी के अभाव में संविधान द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ नही मिल पाता परिणाम स्वरूप आम-आदमी अपने आपको असुरक्षित या उपेक्षित महसूस करने लगते है, इसका प्रभाव उनके सामाजिक तथा आर्थिक प्रगति पर भी पड़ता है, समाज की इस समस्या को करीब से समझने और उसके निराकरण की दिशा में परिणाममूलक प्रयास करने “आगाज़” संगठन ने पहल की है “आगाज़” प्रत्येक नागरिक को सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा दिलाने हेतु वचनबद्ध है, आम-जन अपनी समस्या या शिकायत उचित माध्यम से “आगाज़” तक पहुँचा सकते हैं।
सामाजिक संगठन “आगाज़” पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आम लोगो के हक एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए लोगो को एक-जुट करेगा। सामाज में सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार हैं। अपने अधिकार के लिए लड़ना, अपने आस-पास के जरूरतमंदो को न्याय दिलाना व संगठन “आगाज़” से जोड़कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने की दिशा मे सार्थक पहल किया जायेगा।
“आगाज़” के इस सदस्यता अभियान में दुर्ग-भिलाई के सैकड़ो युवकों ने सामाजिक संगठन “आगाज़” की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सामाजिक संगठन आगाज़ के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी, दुर्ग संभाग प्रभारी हरजिंदर सिंह रंगी, दुर्ग जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, दुर्ग जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा, भिलाई-3 नगर संयोजक नरोत्तम साहू, क्षितिज मिश्रा, खेमलाल साहू, शंकर साहू, इन्दरजीत कुमार, मानस विश्वकर्मा, स्वप्निल वर्मा, जलज ठाकुर, विक्रांत साहू, बल्ला ठाकुर, सुरेश कुमार साहू, आशीष ध्रुव, दीपक राजपूत, दीपक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।















