
भिलाई। सोनल बालकल्याण समिति और ल्यासा महिला स्व-सहायता समूह को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु जनवरी 2021 में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दोनों समिति के अध्यक्ष अभिजीत पारख और सुषमा जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए संयुक्त रूप से बताया कि जनवरी 2012 में नीति आयोग द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाएगा। नीति आयोग द्वारा एशियन प्राइड्स अवार्ड 2021 की घोषणा की है जिसमे दोनों समिति क्रमशः चौथे व पांचवे नम्बर के लिए चयनित हुए है।

उन्होंने बताया कि यह दोनों समिति मिलकर सामाजिक क्षेत्र में पिछले सात वर्षों से काम कर रहे है। सोनल बाल कल्याण समिति पंद्रह वर्ष तक के बच्चों के लिए कार्य करती है। जरूरतमंद बच्चों को दीपावली त्यौहार पर कपड़े, गिफ्ट और जरूरतमंद समान आदि भेंट करती है। समिति दो बच्चों से शुरुआत करते हुए आज तीस बच्चों की देख-रेख कर रही है।
“डोनेट थोड़ा सा” और “एक दिन उनके नाम” से हम काम करते है इसमें अगर एक दिन अगर कोई एक रुपया हेल्प करता है वो भी एक मदद है और एक दिन भी आकर इनकी देखभाल करे वो भी एक मदद है। दुर्ग आंगनवाड़ी के 30 बच्चों को हम आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है। इन सात सालों में दो हज़ार से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल चुका है। कोरोना काल मे भी हमारी समिति ने संयुक्त रूप से सेवा कार्य किया है और लगातार कर रही है। इन कार्यो के लिए हमे वर्ल्ड अगेंस्ट करप्शन, राष्ट्रीय समाजसेवा रत्न 2020, द ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन अवार्ड सहित पांच अवार्ड देकर सम्मानित किया जा चुका है। हमारे दोनों समिति में सत्रह मेम्बर है और दो सौ से अधिक लोग हमसे अभी तक जुड़ चुके है और लगातार जुड़ रहे है।
कल दिनांक 20 दिसम्बर को दुर्ग में हम एक मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन कर रहे है जिसमे कुपोषित बच्चों का चेकअप कराया जाएगा और उन्हें दवा आदि दी जाएगी। 22 दिसम्बर को 100 जरूरतमंदो को हम भोजन करायेंगे तथा 25 दिसम्बर को 50 बड़े और 50 छोटे बच्चों को भोजन कराएंगे। ऐसा आयोजन हम लगातार करते रहते है ताकि जरूरतमंदों की जरूरत पूरी कर सके। चर्चा के दौरान समिति के राजीव गुप्ता, दुर्गी गुप्ता, शीतल राव, हर्षिता बोस, कंचन वर्मा, अंचल दिवाकर, ख़ुशी जैन, अमरजीत कौर भमरा, किरण शर्मा, मीनल गिलदा, रूपल गुप्ता, सुचित्रा राठी, गरिमा राजपूत आदि उपस्थित थे।









