BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सामाजिक एकजुटता की गूंज पहुँच रही दूर-दूर तक : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज डोमा ग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय सतनामी युवा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने की। गुरु घासीदास धर्मशाला एवं संस्कृति संस्थान परिसर ग्राम डोमा में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि समाज के युवा संगठन द्वारा सतनाम संदेश यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने कि जो पहल की है वह सराहनीय है। जिसके परिणाम स्वरूप सामाजिक एकजुटता की गूंज अब दूर-दूर तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज एक बड़ा परिवार है और समाज की एकजुटता और उसे शक्तिशाली बनाने में युवाओं की सहभागिता बढ़ी है। सतनामी समाज के शक्तिशाली होने से वह सभी चीजें संभव होगी जो समाज चाहेगा। इस अवसर पर सतनाम संदेश यात्रा की सफलता पर बधाई देते हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि आज सतनामी समाज मोती की माला की तरह सुंदर दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम के दौरान परिसर में बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण एवं 6 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सतनामी समाज के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सतनामी समाज के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरू प्रवक्ता डाॅ. एम.के. कौशल, समाज के जनप्रतिनिधि, ओडिसा और झारखंड से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts