BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

साधूओ के भेष में ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार: एक आरोपी पर 25 अपराध दर्ज, 08 ग्राम का सोना का चैन जप्त

साधूओ के भेष में ठगी करने वाले ठगों को जगदलपुर पुलिस ने 36 घंटे में किया गिरफ़्तार…कुल 6 ठगों ने दिया था घटना को अंजाम…सभी आरोपी खरगौन मध्यप्रदेश के रहने वाले…एक आरोपी के ऊपर देश भर में 25 से भी ज़्यादा अपराध दर्ज…

जगदलपुर। 03/08/24 को प्रार्थी अरुण कुमार वर्मा की के द्वारा अज्ञात साधुओं द्वारा एक सोने की चैन धोखाधड़ी कर लेकर भागने का मामला बस्तर पुलिस के संज्ञान में आने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन प्रारंभ की गई।

जिसमे सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य डाटा से उक्त आरोपीय का मारुति इको सफेद रंग की MP 09 DC 5527 मे भागना पता चला जो उक्त आरोपियों को आंध्र प्रदेश के थाना नंदीगामा जिला कृष्णा से आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया।

उक्त आरोपियों से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किए एवं सोने की चैन बरामद हुई। आरोपी सुरेश नाथ के ऊपर देश भर में कुल 25 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।

थाना कोतवाली, अप.क्र. 241/2024, धारा- 318(4) BNS

नाम प्रार्थी:- अरुण कुमार वर्मा पिता राजेन्द्र नाथ वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी विवेकानंद वार्ड
घटना दिनांक:- 03.08.2024 के 11.45 बजे
घटना स्थलः हाटकचौरा बयापारा मेकेनिक कार्यालय जगदलपुर
जगदलपुर मो न. 9406109197
दिनांक रिपोर्ट:- 03-08-2024 के 18.30 बजे।

मशरूका- 08 ग्राम का सोना का चैन कीमती 60000 rs

नाम आरोपी 01. सोहन नाथ पिता सुरेश नाथ उम्र 20 साल निवासी ग्राम उन, इन्द्रा कालोनी नदीपारा थाना उन जिला खरगौन (म०प्र०)
02. शंकर नाथ पिता उत्तम नाथ उम्र 19 साल निवासी ग्राम कसरावत थाना कसरावत जिला खरगौन (म०प्र०)
03. सुरेश नाथ पिता स्व0 रामनाथ उम्र 42 साल निवासी ग्राम उन इन्द्रा कालोनी नदीपारा थाना उन जिला खरगौन (म०प्र०) 25 अपराध पंजीबद्ध देश भर में।

04. विक्की नाथ पिता उत्तम नाथ उम्र 24 साल निवासी ग्राम कसरावत वार्ड कंमाक 04 थाना कसरावत जिला खरगौन (म०प्र०)
05. बालू कोर पिता बादया कोर उम्र 60 साल जाति भिलाले निवासी बाजूडपुरा बिटेर पंयायत थाना बल्लकवाडा जिला खरगौन (म०प्र०)
06. हेमू नाग पिता हरचंद नाग उम्र 40 साल निवासी कसरावत वार्ड कंमाक 04 थाना कसरावत जिला खरगौन (म०प्र०)

Related Posts