भिलाई। शुक्रवार को बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में भोले बाबा के बारात का आमंत्रण कार्ड वार्ड 32 राधा कृष्ण मंदिर के सिंधी कॉलोनी, सतनाम नगर, शंकर पारा, पंजाबी मोहला, लोधी पारा, मसाल चोक, मोर गवई गॉव साधू संत अंबिकेश गुरुजी के टोली ने शंकर बाबा, मिठू बाबा, वीरु बाबा, महेश बाबा, नारायण बाबा, कीर्तक बाबा, अविनाशी बाबा, सतेंद्र बाबा, विकाश बाबा, शिवम बाबा, धर्मु बाबा, दयालु बाबा, फकड बाबा के द्वारा वितरण किया। हर हर महादेव के जयकारा के साथ आमंत्रण कार्ड वितरण का काम संपनन हुआ। साधु संतों ने बाबा की बारात आने की बात कह प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह को आशीर्वाद दिया। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता अभिजीत विश्वास ने दी।














