अल्लू अर्जुन और राम चरण के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों सितारे भीड़ से बुरी तरीके से घिरे नजर आ रहे हैं…
अमरावती (ए)। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और राम चरण के फैंस बड़ी संख्या में हैं. उनको सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी उतना ही प्यार मिलता है. दोनों की फिल्में रिलीज होते ही ब्लॉबस्टर हो जाती हैं. अब अल्लू अर्जुन और राम चरण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सितारों को भीड़ से बुरी तरीके घिरे हुए देखा जा सकता है. दोनों सितारे लाखों लोगों की भीड़ से घिरे हैं और फैंस उनके लिए नारेबाजी कर रहे हैं. कोई पोल पर खड़ा दिख रहा है तो कोई छत से उनको देख रहा है।
भीड़ से घिरे अल्लू अर्जुन
पुष्पा अभिनेता अल्लू अर्जुन नंदयाला में वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए प्रचार अभियान में शामिल हुए. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि वह अपने लाखों फैंस के बीच में घिरे हुए हैं और कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता है तो कोई उनको करीब से देख भर लेना चाहता है. अल्लू अर्जुन अपने दोस्त रवि चंद्र किशोर का समर्थन कर रहे हैं. इस दौरान अल्लू अर्जुन बालकनी में पहुंचे और हाथ जोड़कर उन्होंने फैंस का अभिवादन किया साथ ही हाथ भी हिलाया. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी भी थीं।
फैंस को दिया धन्यवाद
लोगों का इतना प्यार मिलने के बाद अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए नंदयाला के लोगों का आभारी हूं. मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद @SilpaRaviReddy garu. आपको चुनाव के लिए बहुत शुभकामनाएं. आपके लिए मेरा अटूट प्यार और समर्थन है।
My heartfelt wishes to @PawanKalyan garu on your election journey. I have always been immensely proud of the path you've chosen, dedicating your life to service. As a family member, my love and support will always be with you. My best wishes for achieving all that you aspire for.
— Allu Arjun (@alluarjun) May 9, 2024
जल्द रिलीज हो रही पुष्पा 2: बता दें कि 15 अगस्त को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल रिलीज हो रही है. इस फिल्म में फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, धनंजय, राव रमेश जैसे अन्य कलाकार भी हैं. बता दें कि यह फिल्म पुष्पा: द राइज का दूसरा पार्ट है. इस फिल्म का गाना पुष्पा-पुष्पा हाल ही में रिलीज हुआ था, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
राम चरण को भी फैंस ने घेरा
वहीं राम चरण की बात करें तो अभिनेता अपनी मां के साथ पीथापुरम में कुक्कुटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे. इस दौरान वह भी भीड़ का शिकार हो गए. मंदिर में भीड़ ने उनको बुरी तरीके से घेर लिया थ. इस दौरान सुरक्षाबलों ने राम चरण को जैसे-तैसे निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया. बता दें कि राम चरण उनके पिता चिरंजीवी को पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने के बाद परिवार के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे. पुरस्कार समारोह में उनकी पत्नी सुरेखा, बच्चे राम चरण और सुष्मिता के अलावा बहू उपासना कोनिडेला भी मौजूद थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वह कियारा आडवाणी के साथ शंकर की गेम चेंजर की शूटिंग कर रहे हैं।
Eye Feast❤️❤️#YuvasenaniForJanasenani 🔥❤️#RamCharan #PawanKalyan pic.twitter.com/yUxg5hyC3Q
— Ahiteja Bellamkonda (@ahiteja) May 11, 2024
The Man with Golden HeAArt ♥️😍#AlluArjun #AlluArjunAtNandyal pic.twitter.com/iMCKK7iGvV https://t.co/iMCKK7iGvV
— Yogendra Sahu (@Yogendr84054536) May 11, 2024
















