BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

साउथ फिल्म अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

पीएम से मुलाकात की झलक इंस्टाग्राम पर साझा कर वरलक्ष्मी ने खुशी जाहिर की है…

 

नईदिल्ली (ए)। साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार शादी रचाने जा रही हैं। अपनी शादी में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। अभिनेत्री ने अपने मंगेतर निकोलस सचदेव के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलकर पीएम मोदी को शादी का निमंत्रण दिया है साथ पीएम को साथ सेल्फी भी ली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वरलक्ष्मी अभिनेता आर सरथकुमार की बेटी हैं। सरथकुमार अब राजनीति में सक्रिय हैं।

इस साल जनवरी में रिलीज हुई साउथ की फिल्म ‘हनुमान’ में वरलक्ष्मी ने अभिनेता तेजा सज्जा की बहन का किरदार अदा किया था। वरलक्ष्मी अब जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। मंगेतर निकोलस सचदेव के साथ वह शादी कर रही हैं। जिंदगी के इस खास अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी को भी निमंत्रण दिया है। पीएम से मुलाकात की झलक इंस्टाग्राम पर साझा कर वरलक्ष्मी ने खुशी जाहिर की है।

अभिनेत्री ने लिखा है, ‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सौभाग्य की बात रही। अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने हमारे साथ इतना समय बिताया.. हमें उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित करने का सम्मान मिला.. इतना गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद सर’। अभिनेत्री ने अपने पिता सरथकुमार को टैग करते हुए लिखा, ‘इसके लिए डैडी का भी धन्यवाद’।

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टैग कर लिखा है, ‘हमने वित्तमंत्री से भी मुलाकात की और उन्हें शादी में आमंत्रित किया है’। उन्होंने आगे लिखा है, ‘आपके साथ इतनी सारी चीजों के बारे में बातचीत करना बहुत अच्छा लगा, खासकर कला के बारे में…अपना कीमती समय देने के लिए शुक्रिया मैम, हम जानते हैं कि आप कितनी व्यस्त हैं’।

Related Posts