दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल ने आज लोकसभा सत्र के दौरान अपनी बात रखते हुए ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक चलाने की मांग लोकसभा के माध्यम से माननीय केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल जी से की है। इस ट्रेन के दुर्ग तक चलने से क्षेत्रवासियों को आने जाने में सुगमता एवं सुविधा होगी।
सांसद बघेल ने अपनी बात रखते हुए कहा “ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर ट्रेन का परिचालन दुर्ग तक करने से मेरे क्षेत्र के लोगो को लाभ होगा। क्योंकि रीवा क्षेत्र के बहुत सारे लोग मेरे क्षेत्र में निवासरत है और यह मेरे संसदीय क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग है। अतः मैं आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से निवेदन करूँगा कि रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक चलाने की कृपा करें।”
बता दे कि दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचे है। श्री बघेल हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी मुखरता के साथ अपनी बात सदन में रखते है। श्री बघेल जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर सदैव उनकी सेवा में समर्पित रहते है।









