BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का किया दौरा: दुर्घटना स्थलो का निरीक्षण कर बीएसपीकर्मियों और ठेका श्रमिको से पूछा उनकी समस्याएं

 

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल ने शुक्रवार को भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा किया। दौरा कार्यक्रम में सबसे पहले संयंत्र के सुरक्षा विभाग ने भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा प्रक्रिया की जानकारी सौंपी। जिसमे भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक कार्मिक के के सिंह एवम कार्यपालक निदेशक संकाय अंजनी कुमार उपस्थित थे। जिसमे सेफ्टी विभाग के महा प्रबंधक जी पी सिंह ने भिलाई इस्पात संयंत्र में अपनाए जा रहे सुरक्षा प्रकिया की जानकारी दिया। जिस पर सांसद ने कहा सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाए गए बाहरी एजेंसी की जगह संयंत्र के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में ज्यादा सहयोग और जानकारी दे सकते है।क्योंकि उनको संयंत्र का बहुत ज्यादा अनुभव है।

सांसद ने कहा की जान के साथ संयंत्र के संपत्ति की भी सुरक्षा बहुत जरूरी है लगातार हो रहे चोरियो पर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है इसके लिए जिन शॉप्स को बंद किया गया है उसे जल्द से जल्द डिस्मेंटल किया जाना चाहिए।इस प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सांसद विजय बघेल सेफ्टी टीम के साथ पहुंचे वहा एमएमएस 2 के सीजीएम एस के घोषाल के साथ एसएमएस 2 के उन स्थल का दौरा किया जहा दुर्घटना से जन हानि हुआ है।इसके बाद सांसद ने रेस्ट रूम, केंटीन और कर्मियों के टॉयलेट के भी निरक्षण किया और सीजीएम को निर्देश दिया की सुरक्षा के साथ कोई समझोता नही होना चाहिए तथा कर्मियों को सुविधाजनक केंटीन, रेस्ट रूम और अस्छा टॉयलेट बाथरूम का होना बहुत जरूरी है। कर्मचारियों को कार्य क्षेत्र में उचित माहोल देकर भी दुर्घटनाओं के दर में कमी लाता जा सकता है। 

सांसद विजय बघेल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के दौरा में रेल एवम स्ट्रेक्चरल मिल के दौरे में सुरक्षा संबधी सभी विषयों की जानकारी लेते हुए सांसद उस जगह पहुंचे जहा उन्होंने 19 साल एक कर्मचारी के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा दिया था। सांसद उस कुर्सी में भी बैठे जिस पर बैठ कर वो 19 साल अपनी सेवा किया। उस लाकर को भी ध्यान से देखा जिसमे उनके समान रहते थे। सांसद के सहकर्मी सांसद विजय बघेल को अपने बीच पाकर बहुत ही प्रसन्न हो गए वर्षो पुरानी बातो को फिर याद करने लगे।

सांसद ने कहा की रेल एवम स्ट्रेक्चरल मिल में काफी सुधार तो हुआ है पर शून्य दुर्घटना की दृष्टि से अभी बहुत सारे काम करने की आवश्कता है जिस पर जल्द से जल्द ध्यान देने की जरूरत है। सांसद ने बहुत सारे निर्देश अधिकारियों को दिए। सांसद अचानक रेल एवम स्ट्रेक्चरल मिल के भी टॉयलेट एवम केंटीन को देखने पहुंच गए जहा की स्तिथि बहुत ही खराब थी पानी जमा हुआ था। कई जगह के नल खराब थे जिस कारण पानी लगातार बह रहा था।

सांसद विजय बघेल ने कहा की रेस्ट रूम ,केंटीन और टॉयलेट की व्यवस्था के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करे। जिससे व्यवस्था में सुधार होगा। इसके बाद सांसद बहुचे वायर एवम रोड़ मिल एवम मर्चेंट मिल जहा की साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी थी परंतु केंटीन एवम अन्य व्यवस्था में भी कई सुधार की आवश्कता थी जिस पर सांसद ने अपने सुझाव एवम निर्देश दिए।

सांसद विजय बघेल को अपने बीच पाकर ठेका श्रमिक बहुत उत्साहित हुए तथा बेबाक भाव से अपनी समस्या सांसद विजय बघेल से बताई। सांसद ने भी उनके सेफ्टी टूल्स को अपने हाथो से जांचा और उन्हें आश्वस्त किया की उनकी समस्याओं के समझौता के लिए वो लगातार प्रयासरत रहेंगे। विशेष कर उनकी सुरक्षा एवम वेजेस जो उनका अधिकार है के साथ कोई समाधान नहीं करेंगे।

पूरा संयंत्र में सुरक्षा का निरक्षण कर सांसद ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्भन दासगुप्ता, निर्देशक कार्मिक के के सिंह,निर्देशक संकाय अंजनी कुमार के साथ इस्पात भवन में बैठक किया तथा कहा की सुरक्षा एवम सुभीधाओ के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता अतः भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मियों सुरक्षा के लिए और भी गंभीरता से कार्य करे तथा सुरक्षा के साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र में रही चोरियो को रोकने के दिशा में कड़े कदम उठाए।तथा हर जगह सीसी कैमरा लगाए।एवं कर्मियों को कार्य क्षेत्र में उचित केंटीन,रेस्ट रूम तथा टॉयलेट बाथरूम में हो यह सुनिश्चित करे।

सांसद विजय बघेल ने कहां की संयंत्र में हर विभाग में सुरक्षा की मीटिंग होनी चाहिए ठेका श्रमिकों को बदलना नहीं चाहिए। भले उनके ठेकेदार बदले जाएं मगर ठेका श्रमिकों को बदलना नहीं चाहिए एवं ठेका श्रमिक के हाजिरी को बायोमेट्रिक्स सिस्टम से लिया जाना चाहिए जिससे उनके वेतन संबंधित कुरीतियों को दूर किया जा सके।

विजय बघेल विभिन्न समस्याओं से वाकिफ होकर कहा कि वे संयत्र कर्मी होने के कारण यहां की समस्याओं से खुद अच्छी तरह कर्मियों की परेशानियों को समझते हैं वे निरंतर सभी कर्मियों के साथ खड़े हैं और उनके हितों के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे तथा हर तीन से चार माह में अलग अलग विभागो का दौरा कर बताए गए सुझाव के अमल की स्तिथि का आकलन करेंगे।

इस अवसर पर ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता,महासचिव खूबचंद वर्मा, भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष आई पी मिश्रा महामंत्री रवि सिंह कार्यकारी अध्यक्ष चिन्ना केशवालू, एसटी के फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता हरिशंकर चतुर्वेदी राजेश चौहान महेंद्र सिंह उमेश मिश्रा सीपी सिंह श्रीनिवास मिश्रा अनिल सिंह प्रदीप पाल वीरेन मुरकुटे संजय शर्मा माधवराव रविंद्र राऊल जान आथर बीडब्ल्यू यूनियन के कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह ,अतरिक्त महासचिव दिल्लेश्वर राव ,उपाध्यक्ष अमित बर्मन,,सुरेश सिंह,विमल पांडे, एस गिरीश ,अध्यक्ष नागरिक बैंक पोषण वर्मा ,शंकर वर्मा, लीलेश देशमुख, चंद्र प्रकाश वर्मा, दिनेश सिंह, आशीष शर्मा,लक्ष्मीकांत तिवारी डीएन पांडे इस्पात श्रमिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष शेख महमूद महासचिव राजेश अग्रवाल इंटक महासचिव संजय एटक से विनोद सोनी साहू पार्षद मनीष यादव मनोज वर्मा सांसद निजि सचिव इंटक पदाधिकारी संतोष किचलू शेखर सिंह गोपाल कृष्ण वर्मा ,डाकेश्वर परगनिहा भागीरथी चंद्राकर डोमन सोनी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Posts