BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल ने जगदलपुर सुकमा कोटा मार्ग का चौड़ीकरण करने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

भिलाई। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन से मुलाकात कर जगदलपुर सुकमा कोटा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से शीघ्र अनुमति प्रदान करने ज्ञापन सौंपा गया। सांसद विजय बघेल ने अपने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि प्रेम कुमार सचिव छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग23 जुन 2022 की प्रतिलिपि का अवलोकन का करने का कष्ट करें जिसमें उन्होेंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 221) जगदलपुर सुकमा कोटा मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण हेतु 8386 हेक्टेयर वन भूमि के गैर वानिकी कार्य हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति प्रदान करने हेतु निवेदन किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य से जोड़ने हेतु यह एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग है और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित इस राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन चौड़ीकरण हेतु जल्द अनुमति प्रदान किया जाना आवश्यक है।

अन्य मार्ग बीजापुर की तरफ से जाने वाले पर लगभग 150 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी का भार पड़ता है बस्तर में उत्पन्न वन औषधि और तेंदूपत्ता के परिवहन का मुख्य मार्ग भी यही है, सड़क की चौड़ीई मात्र 3 मीटर चौड़ी रोड होने के कारण बरसात के कीचड़ युक्त दिनों में गाड़ियों के आवागमन के कारण ट्रैफिक भयंकर रूप से बाधित रहता है कई कई दिनों तक बंद भी हो जाता है व छत्तीसगढ़ राज्य के काफी मरीजों को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इलाज के लिए आना जाना लगा रहता है।

वाहनों का आवागमन बंद रहने के कारण इन मरीजों को आपात स्थिति में बहुत परेशानी होती है ऐसा ही विकट परिस्थिति का सामना इस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ता है छत्तीसगढ़ राज्य एवं इसकी देवतुल्य जनता की भलाई के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की जरूरी अनुमति जल्द प्रदान करने का सांसद जी ने आशा व्यक्त की है।

Related Posts