BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल ने खैरागढ़ में किया धुआंधार प्रचार, कहा- खैरागढ़ का चुनाव छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करेगा

भिलाई। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने खैरागढ़ विधानसभा के अधरीया, जालबांधा करमतरा, रेंगाकठेरा, सोनभठ्ठा, अवेली और सलोनी मे जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि खैरागढ़ का चुनाव छत्तीसगढ़ का भविष्य तय करेगा। चुनाव में भाजपा की जीत अवश्य होगी। खैरागढ़ में जितने भी विकास कार्य हुए हो भाजपा शासन काल में हुए। 3 सालों में  एक भी विकास नहीं हुआ। 12 तारीख के चुनाव में कांग्रेस को 12 बजाना है। खैरागढ़ का चुनाव नहीं पूरे छत्तीसगढ़ का उपचुनाव है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि झूठ और फरेब की सरकार को जनता सबक अवश्य सिखाएगी  हमारे प्रत्याशी सबसे कम वोट 870 वोट से हारे थे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी इसे फिर तीसरे स्थान पर लाना है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार झूठ पर सत्ता में आई है बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी शराबबंदी की बात की थी जिसे अब तक पूर्ण नहीं किया गया।

बाजार अतरिया मे कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता सभी मतदाताओं के पास जा कर हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी को जीताने पूरा जी जान लगा देंगे मुख्यमंत्री कहते हैं कि 24 घंटे में जिला बनाया जाएगा तो यह 3 साल पहले क्यों नहीं बनाया गया सांसद विजय बघेल ने मोर संग चलो जी मंत्रमुग्ध गाना दर्शकों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व सांसद अभिषेक सिंह प्रभारी राजेश मूणत विधायक नारायण चंदेल , पुर्व विधायक बीरेंद्र साहु राकेश पांडे,ललित चंद्राकर, प्रभारी खुबचंद पारख ,आशु चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य विक्रांत, शशी बघेल, प्रमोद सिंह शारदा गुप्ता, प्रकाश गेडाम, विशाल नायर, अविनाश यादव, राजेश सिगं सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts