BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सांसद विजय बघेल के प्रयास से कई कार्यकर्ताओ की भाजपा में हुई वापसी

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई में किन्ही कारणों से निष्कासित एवम निलंबित सदस्यों की सूची सांसद विजय बघेल के प्रयास एवम जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अनुशंसा से प्रदेश अनुशासन समिति के पटल पर रखा गया था। जिसमें आज प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लेते हुवे 19 निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों की सदस्यता पार्टी में बहाल कर दी गई। सांसद विजय बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुवे कहा कि आप सभी को बहुत उमीद के साथ संगठन ने वापस लिया है अब आप सभी को अपने बूथ के साथ जिले में भाजपा के पक्ष में वातावरण बना कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने है।

अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ की वापसी पर उनको शुभकामनाएं प्रेषित की एवम साथ ही साथ पार्टी की नीति रीती में रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आव्हान किया। बिचपुरिया ने बताया कि आगे भी निष्कासित एवं निलंबित सदस्यों के आवेदन प्राप्त होने पर उनकी भी अनुशंसा कर प्रदेश नेतृत्व के पटल पर रख कर पार्टी में सदस्यता बहाल की जाएगी।

अधिकृत जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर रणजीत सिंह ने देते हुवे बताया कि मुख्य रूप से भागचंद जैन, कुमुद द्विवेदी, महेंद्र पाल, सानू मोहनन, अर्चना पांडे, अरविंद पांडे, सुनील साहू, शोभु राम साहू,सुनील साहू,हरीश वर्मा, भोकू बंछोर, मनोज वर्मा, राजकुमार सोनी, राजकुमार शर्मा, अवधेश शुक्ल, रामाधार शर्मा,संगीता साहू, रीना नया, राजेंद्र कुमार सोनी को बहाल किया गया।

Related Posts