
भिलाई। आज सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय बैठक ली, जिसमें छत्तीसगढ़ के लगभग 250 पदाधिकारियों ने भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष, दुर्ग से गोपाल कुमार ने बैठक में हिस्सा लिया।
गोपाल कुमार ने बताया कि हमेशा की तरह उनसे हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला। राहुल गांधी की ख़ासियत यह है की जब भी आप उन्हें सुनते हैं उनसे बात करते हैं तो आपको यह बिल्कुल भी महसूस नहीं होता की आप कितने बड़े लीडर से रुबरू हो रहे हैं।
देश को एक ऐसे ही नेता की आवश्यकता है जो केवल अपने ‘मन की बात’ नहीं करता हो किंतु दूसरों के मन की बात सुनने की इच्छा रखता हो व उनके ‘मन की बात’ करता हो।
इस बात में कोई शक नहीं है की राहुल गांधी भारत देश के भावी प्रधानमंत्री हैं किंतु यह अब हम सभी की ज़िम्मेदारी है की हम इस देश को, इसके लोकतंत्र को बचाने के लिए जी जान से मेहनत करें क्यूँकि जीत पसीने से भीगे हुए कपड़ों से होकर ही गुज़रेगी।















