रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष उषा पटेल, सीमा वर्मा एवं लीना भारती ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए मंगलकामनाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने धान की बालियों से बनी राखी मुख्यमंत्री को बांधी। राजनांदगांव बिहान समूह की बहनों द्वारा निर्मित यह राखी उन्होंने ऑनलाईन मंगवायी है।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन कमला दीदी सहित ब्रम्हाकुमारियों ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए की मंगलकामनाएं

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आई ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगल कामनाएं की।
उन्होंने शाल, श्रीफल और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर मुुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया।












