नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म क़े मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले मे विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 03 आरोपी चंद घंटे मे किये गए गिरफ्तार…
सरगुजा। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 21/08/24 कों थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 20/08/24 कों प्रार्थिया की नाबालिग बहन अपनी सहेली के साथ बाहर गयी थी जो देर शाम रात तक वापस नही आई हैं।
परिजनों द्वारा नाबालिग कों ढूंढने के दौरान अगली सुबह जानकारी मिला कि प्रार्थिया की नाबालिग बहन अपनी सहेली के घर में रुकी हैं, परिजनों द्वारा नाबालिग कों उसके सहेली के घर से लाकर पूछताछ किया गया जो पिड़िता बताई कि घटना दिनांक कों पीड़िता अपने अन्य 02 सहेलियों के साथ घूमने के लिए विधि से संघर्षरत बालक के साथ मोटर सायकल में बैठकर झुंझ झरना खरसुरा गए थे।
वहा पर पहले से ही राकेश उर्फ़ छोटू एवं गिरजा प्रसाद बैठे हुए थे, मौक़े पर पहुंचने पर आरोपी राकेश और गिरजा पिड़िता कि दोनों सहेलियों कों दौड़कर भगा दिए और इसी बीच विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी गिरजा प्रसाद पीड़िता के साथ बारी बारी से जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित किये हैं।
आरोपी राकेश मोटर सायकल के पास खड़ा होकर देख रेख कर रहा था, घटना कारित करने पश्चात विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य दोनों आरोपी मौक़े पर पीड़िता कों छोड़कर फरार हो गए, तब पीड़िता घटनास्थल से बाद में अपनी सहेली के घर आकर रुकी थी।
मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 184/24 धारा 70(2) बी.एन.एस., पोक्सो एक्ट की धारा 4(2)6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो मामले में विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य 02 आरोपियों कों पकड़कर पूछताछ किया गया।
आरोपियों द्वारा पूछताछ में अपना नाम (01) गिरजा प्रसाद उर्फ़ छोटे उम्र 21 वर्ष साकिन खोंधला थाना उदयपुर (02) राकेश उर्फ़ छोटू उम्र 20 वर्ष साकिन ललाती थाना उदयपुर का होना बताये, विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से घटना के प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया हैं, विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक वरदान लकड़ा, प्रधान आरक्षक देवनारायण, महिला आरक्षक सावित्री, आरक्षक सुरेन्द्र बारी, प्रवीण सिंह, दीपक सोनवानी, गंगा प्रसाद शामिल रहे।
















