भिलाई। सर्व समाज समन्वय महासभा जिला भिलाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस सम्बंध की जानकारी देने हेतु महासभा द्वारा आज पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजीव कर्माकर ने बताया कि सर्व समाज समन्वय महासभा एक सामाजिक लोकतंत्र है, जिसका मूल उद्देश्य सभी समाजों व लोगों के द्वारा एकता, सद्भाव और समानता के सिद्धांत के आधार पर सामाजिक लोकतंत्र स्थापित कर सभी समाजों व लोगों के सामाजिक आर्थिक तथा धार्मिक व्यवस्था अक्षुण्ण रखते हुए सभी प्रकार से हितों की रक्षा करना है।
सभी समाजों के आस्था व परंपरा को श्रेष्ठ और समान मानकर एकरूप संस्कार को आधार मानकर समरस समोन्नत सर्वग्राह्य हिन्दू समाज का निर्माण करना है जहाँ सभी सुरक्षित हो व नारी सुरक्षित हो स्वालम्बी हो। महासभा वह सभी कार्य करेगी जो हिन्दू समाजों व लोगों के हितों में हो। महासभा का कार्य क्षेत्र व दायर भारत के ग्राम से लेकर राष्ट्र व वैश्विक है। वर्तमान में महासभा जिला महासमुन्द के सभी खंडों में कार्य कर रही है।
भिलाई को जिला मानकर भिलाई जिला कार्यकारिणी लोकतंत्र के आधार पर गठित की गई है। जिसके तहत जिला भिलाई के प्रथम अध्यक्ष/सभापति रामकुमार साव निर्वाचित हुए तथा उनके सहमति से चार जिला उपाध्यक्ष तरुण मुखर्जी, रमेश चतुर्वेदी, झग्गर यादव, नगीना यादव उपाध्यक्ष/उपसभापति के दायित्व में मनोनीत किये गए।
एवेन्द्र सिंह चंदेल सचिव के दायित्व में निर्वाचित हुए तथा लोकेश यादव व राजा चक्रवर्ती उपसचिव के दायित्व में मनोनीत किये गए। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उपकोषाध्यक्ष पवन चंद्राकर व रविन्द्र देवांगन मनोनित हुए। जिला मीडिया संयोजक के दायित्व में अभिलाष, सिद्धार्थ शर्मा व गौतम ढीमर मीडिया उपसयोजक की दायित्व प्रदान की गई। ललित चोपड़ा, तथा ओमप्रकाश देवांगन को जिला प्रवक्ता की दायित्व प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त भिलाई जिला कार्यकारिणी में सभासद के दायित्व में 60 सदस्य शामिल हुए। महासभा में सभी समाजो के अध्यक्षो, जिले के विशिष्ट नागरिकगणों, संतो, महंतों, व गुरुजनों को अतिविशिष्ठ सभासद के रूप में स्थान दिया गया है। भिलाई जिला कार्यकरिणी का गठन पिछले 2 माह में 12 साप्ताहिक सभा में लिए गए निर्णय के आधार पर किया गया। प्रत्येक सभा प्रदेश अध्यक्ष मान. प्रोफेसर डॉ संजीव कर्माकरजी के उपस्थिति में संपन्न किया गया।
डॉ संजीव ने बताया कि यह महासभा संविधान व कानून को पालन करेगी,संविधान ने हमे जो मौलिक व सामाजिक अधिकार दिया है उसके तहत हिन्दू समाजों व लोगों की सभी प्रकार से रक्षा करेगी। समाजों में आपसी समन्वय स्थापित कर सभी समाजों व लोगों के द्वारा सभी समाजों व लोगों की रक्षा करेगी। साथ साथ उन्होंने सभी समाजों के अध्यक्षों/प्रतिनिधियों व लोगों से आह्वान किया है कि इस सामाजिक संगठन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। पत्रकारवार्ता में निश्चय साहू, रमेश चतुर्वेदी, राजीव इश्शर, लोकेश यादव, विनोद पाण्डेय, नागिन यादव, झगगर यादव, भोरिक पाल आदि मौजूद थे।















