BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सरगुजा रेंज के नवपदस्थ आईजी अंकित गर्ग ने पदभार ग्रहण किया, कहा- आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराना होगी प्राथमिकता

सरगुजा। छत्तीसगढ़ शासन के आदेश परिपालन में आज दिनांक 31 जुलाई 2023 को अंकित गर्ग (भा.पु.से.)द्वारा सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। आईजी अंकित गर्ग 2004 बैच के आई. पी. एस. अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर, महासमुंद व दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे हैं।

श्री गर्ग वर्ष 2016 से मई 2023 तक प्रतिनियुक्ति पर National investigation Agency (NIA) में अपनी सेवाए दी। मई 2023 में प्रतिनियुक्ति से वापस आने के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कार्यरत रहने के उपरांत इन्हें सरगुजा रेंज की कमान सौंपी गई है।

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सरगुजा रेंज आगमन के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिले के भौगोलिक एवं वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।

नव पदस्थ आईजी अंकित कुमार गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारीयों से रूबरू होते हुए प्रत्येक शाखाओं का निरीक्षण किए। निरीक्षण उपरांत रेंज आईजी श्री अंकित गर्ग द्वारा कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरगुजा रेंज के पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने व शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त हेतु पूर्ण रूप प्रयास जारी रहेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराना होगी प्राथमिकता
आईजी श्री गर्ग द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान बोले की आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस की मुख्य प्राथमिकता होगी।
रेंज में जल्द ही खोले जाएंगे साइबर थाना
वर्तमान में साइबर क्राईम से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करने की बात करते हुए रेंज आईजी द्वारा कहा गया कि साइबर क्राईम पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जल्द ही रेंज स्तर पर साइबर थाना खोला जाएगा।

अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों एवं चिटफण्ड प्रकरणों में सख्त निर्देश आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने रेंज चार्ज लेने के उपरांत बोले कि रेंज में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों एवं कारोबार पर अंकुश लगाना एवं ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चिटफण्ड प्रकरणों के मामले में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ ही जुआ-सट्टा पर लगाम कसने की कवायद की जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध शक्ति से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, आईजी कार्यालय के उप पुलिस अधीक्षक मानक राम कश्यप, मुख्य लिपिक सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।

Related Posts