सूरजपुर। कोविड-19 के मध्यनजर रेंज के सभी जिलों में पुलिस अधिकारी कर्मचारी अनवरत ड्यूटी कर रहे हैं। स्टाफ का हौसला बढाने एवम व्यवस्थाओं का जायजा लेने अचानक सरगुजा रेंज आईजी रतन लाल डांगी चौकी लटौरी के चैक पोस्ट धोंधा पहुंचे। ड्यूटीरत पुलिस स्टाफ, स्वास्थ्य कर्मियों शिक्षाविभाग के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया साथ ही ब्रीफ भी किया कि वो स्वयं कोरोना से बचने एहतियात बरते एवं यहां से गुजरने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए यह सुनिश्चित करें।लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए भी तैयार रहें। यहां से आईजी हमराह पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा थाना रूघनाथनगर पहुंच कर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्टाफ की समस्याओं से अवगत हुए।थाना प्रभारी का अच्छा कार्य देखकर उसके सहित स्टाफ को नकद ईनाम देने की घोषणा की ।जीर्ण शीर्ण स्टाफ क्वार्टर की मरम्मत कराने एसपी बलरामपुर को निर्देशित किया। इसके बाद थाना चांदनी पहुंच कर स्टाफ से चर्चा किए। उपस्थित स्टाफ को नकद ईनाम देने की घोषणा किया। नए थानाभवन के निर्माण का जायजा लिया एवम शीघ्रता से पूर्ण करने कहा गया फिर चौकी माहरसोप मे स्टाफ से मिलकर अंत में देर रात्रि थाना ओडगी मे पहुंच कर क्षेत्र के बारे में,अपराधों के बारे में जानकारी लिया।थाना का निरीक्षण भी किया।व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर आईजी यहां भी स्टाफ के प्रोत्साहन के लिए नकद ईनाम की बात कही। इस दौरान साथ मे एसपी सूरजपुर राजेश कुकरेजा, एसडीओपी ओडगी मंजू बाघ उपस्थित रहे।









