BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सरगुजा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया

अंबिकापुर। 2012 बैच के आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा दिनांक 22/04/25 कों जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने पश्चात बुधवार कों पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस राजपत्रित अधिकारियो के साथ सामान्य बैठक आहूत की गई।

सर्वप्रथम राजपत्रित पुलिस अधिकारियो द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के कार्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया गया, तत्पश्चात सलामी गॉर्ड द्वारा नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा कों सलामी दी गई।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजपत्रित पुलिस अधिकारियो से परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत हुए, सामान्य बैठक पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओ का भ्रमण कर कार्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की गई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कार्यालय मे पदस्थ अधिकारियो कर्मचारियों कों विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सरगुजा जिले मे बेसिक पुलिसिंग के माध्यम से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था बनाने एवं त्वरित कार्यवाही से आम नागरिकों का विस्वास हासिल करने की बात कही गई, एवं अपराध निराकरण की दिशा मे तेजी के साथ काम करने के निर्देश सामान्य बैठक मे दिए गए हैं

जिले मे पदस्थापना से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल वीआईपी. वाहिनी माना रायपुर, जांजगीर 11 वी बटालियन मे सेनानी, जिला कवर्धा, बलरामपुर, रायगढ़, सूरजपुर और जशपुर, मे बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Posts