BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

सरकारी भूमि पर बोर कराने से मना करने गये पटवारी से मारपीट करने वाला फरार आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार

सरकारी भूमि पर बोर कराने से मना करने गये पटवारी से मारपीट कर फरार रहने वाला आरोपी बिलासपुर से हुआ गिरफ्तार…गिरफ्तारी नहीं होने पर पटवारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था…

जशपुर। प्रार्थी संदीप कुमार भगत उम्र 32 साल पटवारी ग्राम जामझोर ने दिनांक 12.05.2024 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक को तहसीलदार द्वारा स्टे लगाये शासकीय जमीन में हीरासाय लकड़ा बोर उत्खनन करा रहा था, जिसे प्रार्थी द्वारा तहसीलदार के निर्देश पर मौके पर जाकर प्रार्थी को बोर उत्खनन से मना करने पर इसे हीरासाय लकड़ा मर्यादित व्यवहार कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया एवं मारपीट करने लगा, मारपीट करने से प्रार्थी के चेहरा, कोहनी एवं अन्य हिस्से में चोंटे आई है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर धारा 294, 506, 323, 186, 353, 332 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

हीरासाय लकड़ा द्वारा स्वयं के विरुद्ध अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह फरार हो गया था एवं बार-बार अपना ठीकाना बदल रहा था। विवेचना के दौरान मुखबिर एवं साइबर सेल के सहयोग से उसके बिलासपुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन कर बिलासपुर रवाना किया गया।

टीम द्वारा पता तलाश उपरांत उसे बिलासपुर से अभिरक्षा में लेकर चौकी में लाया गया, पूछताछ में हीरासाय लकड़ा ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया, अभियुक्त हीरासाय लकड़ा उम्र 37 साल निवासी जामझोर चौकी कोतबा को दिनांक 13.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। विदित हो कि उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जिला पटवारी संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक भावेश समरथ, प्र.आर. फ्रांसिस बेक, सायबर सेल से आर. तुलसी रात्रे, आर. मुकेश पांडेय, आर. संदीप साय का योगदान रहा है।

Related Posts