BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सरकारी टीचर को पीएम मोदी के खिलाफ वोट नहीं करने का पाठ पढ़ाना पड़ा भारी, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

सरकारी टीचर को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वोट नहीं करने का पाठ पढ़ाना भारी पड़ गया. आरोप की पुष्टि होने के बाद टीचर को जेल भेज दिया गया…

मुजफ्फरपुर (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के खिलाफ वोट नहीं करने की अपील पर सरकारी टीचर को जेल भेज दिया गया. मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है. जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि हरेंद्र रजक कुढ़नी प्रखंड के अमरख राजकीय माध्यमिक विद्यालय में टीचर हैं. आरोप है कि उन्होंने क्लास में प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देने की अपील की थी. छात्रों ने परिवार के सदस्यों को बताया था।

परिजनों ने टीचर हरेंद्र रजक के आचरण की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि शिक्षक बच्चों से कह रहे थे कि किसी को भी प्रधानमंत्री मोदी को वोट नहीं देना चाहिए।

उनका कहना था कि मुफ्त राशन योजना के तहत अनुपयुक्त खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है.’’ अजय कुमार सिंह ने बताया कि टीचर के आचरण की पुष्टि छात्र और छात्राओं ने भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा, ‘‘जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई. आरोपी टीचर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है. टीचर क्लास में बच्चों को बीजेपी और पीएम मोदी को वोट नहीं देने का पाठ पढ़ा रहे थे।’’

आरोप की पुष्टि हो जाने के बाद सरकारी टीचर पर एक्शन हुआ है. बता दें कि मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान 20 मई को हुआ. अब तक लोकसभा चुनाव के पांच चरण का मतदान समाप्त हो चुका है।

पांचवें चरण में मुजफ्फरपुर के अलावा सीतामढ़ी, सारण, हाजीपुर और मधुबनी में चुनाव संपन्न हुआ है। पांचवें चरण में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में थे।

Related Posts