BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समाजिक संस्था “छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा” ने गरीब बच्चों के साथ मनाया सरस्वती पूजा

भिलाई। समाजिक संस्था छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा के द्वारा बसंत पूजा के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम गरीब बच्चों के साथ सरस्वती पूजा मनाई गई।

इस वर्ष संस्था के द्वारा गरीब महिलाएं जो बस्ती में रहती हैं तथा घरेलू काम कर जीवन यापन कर रही है उनमें से कुछ महिलाओं ने पढ़ने की इच्छा व्यक्त की थी उनको सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि वत पुस्तक कापी देकर उनको साक्षर बनाने की जिम्मेदारी संस्था के द्वारा उठाया गया है।

संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि सरस्वती पूजा के आयोजन का यह तृतीय वर्ष है प्रथम वर्ष में संस्था के द्वारा लोगों के घर में बरतन झाड़ू करने वाली दो गरीब लड़कियों को पढा कर दसवीं की परीक्षा दिलवाई गई थी। द्वितीय वर्ष में एक अनाथ बच्ची को गोद लेकर उसके पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाया गया था।

इस वर्ष भी हम बस्ती की महिलाओं को शिक्षित करने का जिम्मा उठाये है सप्ताह में तीन दिन उनकी क्लास शाम में होगी। आयोजन की पूरी तैयारी राजश्री उपलपवर सांसकृतिक सचिव अनिता वर्मा सह सचिव के द्वारा किया गया था। संस्था की दीपाली मिश्रा कोषाध्यक्ष एवं पल्लवी ठाकुर सचिव ने भी सहयोग किया।

Related Posts