BREAKING

Uncategorised

समाजहित में बालोद पुलिस की सराहनीय कदम: विशाल रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

बालोद। बालोद पुलिस द्वारा थाना अर्जुन्दा में जन समर्पण रक्तदान संगठन के सहयोग से विशाल रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
जिसमे सैंकडो लोगो ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ- साथ रक्तदान भी किया गया।

ज्ञात हो कि बालोद पुलिस की तरफ से समाज हित मे यह एक अनोखा पहल है, इस नेक कार्य को समाज ने स्वीकार करते हुए शिविर में भारी मात्रा में आम नागरिकों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अर्जुन्दा पुलिस के इस सहयोगात्मक रवैये की भुरी भुरी प्रशंसा की।

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में सोनादेवी देशलहरा जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद, सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, चुकेश्वर साहू सरपंच चीरचार एवं विधायक प्रतिनिधि, कुमार गौरव साहू – निरीक्षक थाना अर्जुन्दा, रोहित देवांगन अर्जुन्दा, चंद्रहास देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन्दा, मिथलेश शर्मा राज्यपाल अलंकृत शिक्षक अर्जुन्दा, खिलेश्वरी साहू OBC महिला मोर्चा जिला बालोद की उपस्थिति रही साथ मे हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी भी उपस्थित थे।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार ने कहा की समाज और पुलिस के बीच एक अच्छा समन्वय स्थापित करने हेतु सेतु का काम करेगा और रक्तदान करना मतलब किसी एक को जिंदगी देना होता है। साथ ही जिला बालोद पुलिस एवं जन समर्पण रक्तदान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य अतिथियो को सम्मान के साथ प्रतीक चिन्ह भेट किया गया और सभी रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक बालोद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

रेड क्रॉस सोसायटी अर्जुन्दा से जुड़े विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा। रक्तदान के इस कार्यक्रम में चंदूलाल चंद्राकर ब्लड बैंक की पूरी टीम का अहम योगदान रहा। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन खिलेस निर्मलकर के द्वारा किया गया।

Related Posts