BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

समाजसेविका रूना शर्मा मदर टेरेसा ह्यूमैनिटी अवॉर्ड 2022 से हुई सम्मानित

रायपुर। मदर टेरेसा ह्यूमैनिटी  अवॉर्ड 2022 दिल्ली मे होटल लीजेंड बनेक्विट मे आयोजित किया गया, जिसमे समाजसेविका को समाजसेवा/ पशुसेवा/पेड़ पौधा सुरक्षा के लिए आर्ना फाउंडेशन रूना शर्मा को मदर टेरेसा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ.मुस्ताक ने किया। ये अवार्ड रूना शर्मा को विशेष अतिथि वर्धन त्रिवेदी, पदम् जीतेन्द्र सिंह शट्टी, चौधरी मतिम अहमद, श्री प्रदीप, बॉलीवुड सिंगर दिव्यानी बेंद्रे द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में बेंगलुरु, केरला, उत्तराखंड, हिमाचल, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश सहित अलग-अलग जगह के सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर आदि को  अलग अलग क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

Related Posts