BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

समाजसेवा की आड़ में अवैध शराब परिवहन करते 65 लीटर शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदा बाजार प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया बलौदा बाजार श्रीमती निवेदिता पाल श्रीमान एसडीओपी बलौदा बाजार श्री सुभाष दास महोदय के कुशल मार्गनिर्देर्शन में थाना क्षेत्रों में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन हेतु निर्देशित किया गया है
इसी क्रम में थाना थाना क्षेत्र में। बैरिकेडिंग कर लगातार चेकिंग की जा रही थी की मुखबीर सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति अपने कार में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुएबलोदा बाजार की ओर आ रहे है कि सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी विजय चौधरी के हमराह प्र आर अमीर कुमार नेताम समीर शुक्ला भीम साहू आर.मोहन जांगड़े अमीर राय की टीम बनाकर लवन बायपास के पास घेराबंदी कर छापामार कार्यवाही की गई जहाँ लाहोद की तरफ से एक सियाज कार क्र CG04MC7725 आते दिखा जिसे बेरियर के पास रोककर पूछताछ की गई उक्त वाहन में बैठे व्यक्ति 1 गौरव अग्रवाल 2 गुरुदीप सिंह बग्गा 3 कपिल शर्मा सभी निवासी खरोरा तथा 4 कु सेजल चंद्राकर निवासी आरंग का होना तथा लाक डाउन में गरीबो को राशन वितरित करने हेतु बिलाईगढ़ जाना बताए आरोपियों द्वारा दिये गए जवाब में संदेह होने पर उक्त वाहन को चेक किया गया जो डिक्की में विभिन्न प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 65 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब पकड़ा गया जिसे आरोपियों द्वारा लॉक डाउन के दौरान शराब न मिलने से अधिक मूल्य पर बेचने हेतु ले खरोरा ले जाना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे सेउक्त 65 लीटर महुआ शराब तथा मारुति सियाज कुल कीमती 563000 रुपये को जप्त कर आरोपियान गौरव अग्रवाल पिता दीपक अग्रवाल 28साल2 गुरुदीप सिंह बग्गा पिता मंगे सिंह बग्गा34 साल 3 कपिल शर्मा पिता कैलाश चंद शर्मा 31 साल सभी निवासी खरोरा तथा 4 कु सेजल चंद्राकर राजेन्द्र चंद्राकर 19 साल निवासी आरंग प्रकरण धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट की कायमी करआरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है

Related Posts