BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर 48 किलो लड्डू बाटकर मंतोष यादव ने मनाया जन्मदिन

भिलाई। सपा छत्तीसगढ़ युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष मन्तोष यादव एवं उनके साथियों द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भिलाई के सभी थानों में 48 किलो मोतीचूर के लड्डू एवं गरीबों को फल बांटे गए। मंतोष यादव ने कहा कि विकास पुरुष राष्ट्रीय अध्यक्ष का 48वा जन्मदिन हैं और छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में काफी हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं इसी कड़ी में भिलाई में भी हर साल हम धूमधाम से जन्मदिन मनाते हैं तो इस बार हमने कोविड-19 के प्रोटोकॉल को देखते हुए घर में केक काटने का निर्णय लिया।

जिसमे घर के बड़े बुजुर्ग शामिल रहे इसके अलावा कुछ नया करने का सोचा जिसमे शहर के सभी थानों में मौजूद हमारे सुरक्षा में दिन रात लगे हुए पुलिसकर्मी साथियों को हमने लड्डू के डब्बे बाटे एवं शहर में मौजूद गरीब मजदूर जो असहाय हैं अभी मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं खाने पीने की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं उन्हें फल वितरित किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर सबसे दीर्घायु होने का आशीर्वाद मांगा। इस खुशी के मौके पर छात्र सभा से श्याम यादव, शिवम राय, धनेश, आदित्य यादव, शंभू ठाकुर, सहेंद्र सिंह, अवधेश शाह, हरिओम कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, आयुष रामटेके आदि मौजूद रहे।

Related Posts